Skip to main content


शब्द/पद किसे कहते है, शब्दों के भेद सभी आधारों पर।

  


शब्द/पद किसे कहते हैं? शब्दों के भेद सभी आधारों पर।


शब्द– वर्णों या ध्वनियों के सार्थक मेल को शब्द कहते है। जैसे- मैं, वह, राम, पटना, लोटा, पंकज आदि।


शब्द और पद– जब कोई शब्द किसी वाक्य मे प्रयुक्त होता है, तब वह शब्द 'पद' कहलाता है। जैसे–


राम, आम — संज्ञा शब्द।

खाता, है — क्रिया शब्द।


राम आम खाता है। (राम - कर्तपद; आम - कर्मपद ; खाता है - क्रियापद)


स्पष्ट है की कोई शब्द तब तक शब्द है, जब तक वह किसी वाक्य में प्रयुक्त नहीं होता; ज्यों-ही वह किसी वाक्य में प्रयुक्त होता है, त्यों-ही वाह 'पद' हो जाता है।

शब्दों के भेद —

शब्दों के भेद चार आधार पर किये जाते हैं—>

अर्थ के आधार पर– अर्थ के आधार पर शब्दों के दो भेद होते हैं

सार्थक शब्द और

निरर्थक शब्द

व्युत्पत्ति या रचना के आधार पर– व्युत्पत्ति या बनावट या रचना के आधार पर शब्दों के तीन भेद होते हैं

रूढ़ शब्द,

यौगिक शब्द और

योग रूढ़ शब्द

उत्पत्ति के आधार पर– उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के मुख्यातः पाँच भेद हैं—

तत्सम,

तद्भव,

देशज,

विदेशज और

वर्णसंकर

रूपांतर के आधार पर– रूपांतर के आधार पर शब्दों के दो भेद हैं—

विकारी शब्द और

अविकारी शब्द

 

🌻अर्थ के आधार
🌻व्युत्पत्ति के आधार पर
🌻उत्पत्ति के.
🌻रूपांतर के.

📖🪔Yt-@ Vivadial