Skip to main content


रूपांतर के आधार पर शब्दों के भेद

 रूपांतर के आधार पर शब्दों के भेद, परिभाषा, एवं उदहारण


रूपांतर के आधार पर शब्दों के दो भेद हैं-


विकारी शब्द और


अविकारी शब्द


विकारी शब्द– जो शब्द लिंग, वचन, पुरुष और कारक के अनुसार अपने रूप बदलते हैं, उन्हें विकारी कहते हैं। ऐसे शब्द-भेद हैं–


संज्ञा


सर्वनाम


विशेषण और


क्रिया


अविकारी शब्द– जो शब्द लिंग, वचन, पुरुष और कारक के अनुसार अपने रूप नहीं बदलते, उन्हें अविकारी या 'अव्यय' कहते हैं। ऐसे शब्द-भेद हैं–


क्रियाविशेषण


संबंधबोधक


समुच्चयबोधक और


विस्मयादिबोधक


📖🪔Yt-@ Vivadial